KVK News

KVK News

हरियाणा और दिल्ली के केवीके के लिए राज्य स्तरीय कार्य-योजना – 2021 कार्यशाला का हुआ आयोजन

15 फरवरी, 2021, जोधपुर

डॉ. अशोक कुमार सिंह, उप महानिदेशक, (कृषि विस्तार), भाकृअनुप ने आज भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, जोधपुर, राजस्थान द्वारा आयोजित ‘हरियाणा और दिल्ली के केवीके के लिए राज्य स्तरीय कार्य-योजना – 2021 कार्यशाला’ का उद्घाटन किया।

महाराष्ट्र और गोवा के 51 केवीके की राज्य स्तरीय वार्षिक आभासी कार्य योजना कार्यशाला का हुआ आयोजन

9-10 फरवरी, 2021, पुणे

compile-annual-01.jpg

भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, पुणे, महाराष्ट्र और कृषि विज्ञान केंद्र, औरंगाबाद - I, वसंतराव नायक मराठवाड़ा कृषि विद्यापीठ, परभणी, महाराष्ट्र ने संयुक्त रूप से 9 से 10 फरवरी, 2021 तक महाराष्ट्र और गोवा के 51 केवीके की राज्य स्तरीय वार्षिक आभासी कार्य योजना कार्यशाला का आयोजन किया।

गुजरात के किसानों के लिए कृषि अधिनियमों–2020 जागरूकता कार्यक्रम पर राज्य स्तरीय वेबिनार का हुआ आयोजन

30 अक्टूबर, 2020, पुणे

webnair-02112020.jpg

भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, पुणे, महाराष्ट्र और कृषि विज्ञान केंद्र, नवसारी, गुजरात ने आज संयुक्त रूप से ‘कृषि अधिनियमों-2020 पर जागरूकता पैदा करने के लिए एक राज्य स्तरीय वेबिनार’ का आयोजन किया।

भाकृअनुप-आईआईएसडब्ल्यूसी, देहरादून में किसान प्रथम परियोजना स्थल की हुई समीक्षा

30 दिसंबर, 2020, देहरादून

डॉ. राजबीर सिंह, निदेशक, भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, लुधियाना, पंजाब ने आज कृषि स्तर पर परियोजना की प्रगति की समीक्षा के लिए देहरादून के रायपुर ब्लॉक में किसान प्रथम परियोजना स्थलों का दौरा किया।

डॉ. त्रिलोचन महापात्र ने भाकृअनुप-अटारी, पुणे द्वारा आयोजित 'महिला किसान दिवस' पर वेबिनार का किया उद्घाटन

15 अक्टूबर, 2020, पुणे

डॉ. त्रिलोचन महापात्र, सचिव (कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग) एवं महानिदेशक (भा.कृ.अनु.प.) ने आज महिला किसान दिवस के अवसर पर भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, पुणे, महाराष्ट्र द्वारा आयोजित ‘महिला किसान: नए युग के कृषि परिवर्तनकारी अभियंता’ पर वेबिनार का उद्घाटन किया। वेबिनार का आयोजन संयुक्त रूप से कृषि विज्ञान केंद्र, पुणे-II और कृषि विज्ञान केंद्र, कोल्हापुर-II, महाराष्ट्र के सहयोग से किया गया था।

भाकृअनुप-अटारी, जोधपुर में आर्या परियोजना की 5वीं क्षेत्रीय समिति की बैठक का हुआ आयोजन

30 दिसंबर, 2020, जोधपुर

भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, जोधपुर, राजस्थान ने आज 10 केवीके (राजस्थान से 7 और हरियाणा से 3) के लिए कृषि में युवाओं को आकर्षित करने व बनाए रखने (आर्या) हेतु 5वीं क्षेत्रीय समिति की बैठक का आयोजन किया।

राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के केवीके के लिए एनएफएसएम के तहत दलहन पर सीएफएलडी का आभासी क्षेत्रीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

23 - 24 नवंबर, 2020, जोधपुर

भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, जोन-II, जोधपुर, राजस्थान ने 23 से 24 नवंबर, 2020 तक राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के केवीके के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत दो दिवसीय " आभासी क्षेत्रीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण" का आयोजन किया।

सब्जियों की उच्च तकनीक खेती और सब्जियों में ग्राफ्टिंग (डच प्रौद्योगिकी) पर आभासी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

24 दिसंबर, 2020, पुणे

kvkpune-01-29122020

कृषि विज्ञान केंद्र, बारामती, महाराष्ट्र और भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, पुणे, महाराष्ट्र ने संयुक्त रूप से आज ‘सब्जियों की उच्च तकनीक खेती और सब्जियों में ग्राफ्टिंग (डच प्रौद्योगिकी)’ पर एक आभासी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।

केवीके जालना-1 ने आभासी तौर पर किया रबी किसान मेला का आयोजन

5 नवंबर, 2020, महाराष्ट्र

कृषि विज्ञान केंद्र, जालना-1, महाराष्ट्र ने आज ‘आभासी तौर पर रबी किसान मेले और कृषि विज्ञान मंडल की 279वीं मासिक संगोष्ठी’ का आयोजन किया।

"पशुपालन क्षेत्र में बदलाव पर आभासी संवेदीकरण कार्यशाला’ का हुआ आयोजन

28 नवंबर, 2020, पुणे

भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, पुणे, महाराष्ट्र और कृषि विज्ञान केंद्र, कोल्हापुर-II, महाराष्ट्र ने संयुक्त रूप से आज "पशुपालन क्षेत्र में बदलाव पर आभासी संवेदीकरण कार्यशाला" का आयोजन किया।

×