KVK News

KVK News

केवीके के नवनियुक्त विषय-विशेषज्ञों के लिए आभासी अभिविन्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

3-5 मई, 2021

भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, पुणे, महाराष्ट्र और आणंद कृषि विश्वविद्यालय, आणंद, गुजरात ने संयुक्त रूप से 3 से 5 मई, 2021 तक महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा के ‘केवीके के नवनियुक्त विषय-विशेषज्ञों के लिए आभासी अभिविन्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का आयोजन किया।

खरीफ फसलों की योजना के लिए आभासी किसान मेला का हुआ आयोजन

11 मई, 2021, उस्मानाबाद, महाराष्ट्र

कृषि विज्ञान केंद्र, उस्मानाबाद, महाराष्ट्र ने आज 'खरीफ फसलों की योजना के लिए किसान मेला' का आयोजन किया।

डॉ. अशोक धवन, कुलपति, वसंतराव नायक मराठवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय, परभणी, महाराष्ट्र ने अपने उद्घाटन संबोधन में, किसानों से बीज उद्देश्य के लिए गर्मी के मौसम में सोयाबीन की खेती करने का आग्रह किया। उन्होंने बीज अंकुरण परीक्षण के महत्व पर भी जोर दिया। डॉ. धवन ने रासायनिक उर्वरकों के इष्टतम उपयोग के साथ उत्पादन को अधिकतम करने के लिए तरल जैव-उर्वरक के उपयोग के बारे में जानकारी दी।

'मधुमक्खी पालन' पर आभासी जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

20 मई, 2021, कोल्हापुर

भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, पुणे और श्री सिद्धगिरि कृषि विज्ञान केंद्र, कनेरी, कोल्हापुर, महाराष्ट्र ने आज संयुक्त तौर से विश्व मधुमक्खी दिवस के अवसर पर 'मधुमक्खी पालन' पर एक आभासी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

दूध, फलों और सब्जियों के मूल्यवर्धन प्रक्रिया पर राज्य स्तरीय आभासी प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

19 - 23 मई, 2021, धुले

कृषि विज्ञान केंद्र, धुले, महाराष्ट्र ने 19 से 23 मई, 2021 तक ग्रामीण युवाओं, कृषि महिलाओं और एफपीओ सदस्यों के लिए 'दूध, फलों और सब्जियों के मूल्यवर्धन प्रक्रिया' पर 5 दिवसीय वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।

मृदा उर्वरता प्रबंधन के लिए मृदा परीक्षण के महत्त्व पर आभासी प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

19 अप्रैल, 2021, महाराष्ट्र

 

कृषि विज्ञान केंद्र, करदा, वाशिम, महाराष्ट्र की मृदा परीक्षण लैब ने आज 'मृदा उर्वरता प्रबंधन के लिए मृदा परीक्षण के महत्त्व' पर एक आभासी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया है।

प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम 13 अप्रैल से 24 जुलाई, 2021 तक कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम 'भूमि सुपोषण और संरक्षण अभियान' का एक हिस्सा था।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मृदा परीक्षण विधियाँ, विभिन्न तत्त्वों और विधियों या सिंचाई जल परीक्षण के निर्धारण के लिए मिट्टी परीक्षण तकनीकों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन पर आभासी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

15-17 अप्रैल, 2021, महाराष्ट्र

कृषि विज्ञान केंद्र, वाशिम, महाराष्ट्र और राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड ने 15 से 17 अप्रैल, 2021 तक 'वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन' पर तीन दिवसीय आभासी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम मिनी मिशन - I - राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और हनी मिशन (एनबीएचएम) के तहत आयोजित किया गया था। 

श्री परषोत्तम रूपाला ने ‘भूमि सुपोषण और संरक्षण’ पर राष्ट्रीय वेबिनार का किया उद्घाटन

15 अप्रैल, 2021

भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, पुणे, महाराष्ट्र और अक्षय कृषि परिवार, नई दिल्ली ने संयुक्त रूप से आज ‘भूमि सुपोषण और संरक्षण’ पर एक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया।

‘भूमि सुपोषण एवं संरक्षण अभियान’ पर डायल-आउट सम्मेलन का हुआ आयोजन

20 अप्रैल, 2021, तापी

कृषि विज्ञान केंद्र, तापी, गुजरात ने रिलायंस फाउंडेशन के साथ मिलकर आज ‘भूमि सुपोषण एवं संरक्षण अभियान’ पर एक डायल-आउट सम्मेलन का आयोजन किया।

मुख्य अतिथि, डॉ. परेश व्यास, प्रांत ग्राम विकास प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, गुजरात ने जोर देकर कहा कि मृदा पोषण एवं संरक्षण अभियान का उद्देश्य भारत और विश्व के कल्याण की भावना है। उन्होंने जोर दिया कि यह प्रकृति और मिट्टी के साथ जनजातीय किसानों को भी जोड़ता है।

अनुसूचित जाति उप योजना के तहत आईपीएम किसान मेला एवं अत्यंत महत्त्वपूर्ण आदान वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

26 मार्च, 2021, उत्तर प्रदेश

कृषि विज्ञान केंद्र – II, सीतापुर, उत्तर प्रदेश और भाकृअनुप-राष्ट्रीय समेकित नाशीजीव प्रबंधन अनुसंधान केंद्र, नई दिल्ली ने आज अनुसूचित जाति उप योजना के तहत संयुक्त रूप से ‘एकीकृत कीट प्रबंधन (आईपीएम) किसान मेला’ का उद्घाटन किया।

डॉ. शैलेन्द्र राजन, निदेशक, भाकृअनुप-केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, लखनऊ, उत्तर प्रदेश ने ऐसे प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया जिसमें अनुसंधान संस्थान और कृषि विज्ञान केंद्र किसानों को नवीनतम आईपीएम उपकरण और प्रौद्योगिकी का प्रसार करते हैं और किसानों के कार्यों की निगरानी करते हैं।

राजस्थान के केवीके के लिए आभासीय राज्य-स्तरीय कार्य-योजना (2021) कार्यशाला का हुआ आयोजन

28 जनवरी, 2021, जोधपुर

भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, जोधपुर, राजस्थान ने 27 से 28 जनवरी, 2021 तक ‘राजस्थान के केवीके के लिए दो दिवसीय आभासीय राज्य-स्तरीय कार्य-योजना (2021) कार्यशाला’ का आयोजन किया।

×