Reports on Capacity Building

Reports on Capacity Building

ड्रोन छिड़काव प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

4-11 मार्च, 2024, देहरादून

भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, देहरादून, अनुसंधान केन्द्र ने कृषि-ड्रोन एवं जनजातीय उप-योजना परियोजना के अंतर्गत जयपुर के मालपुरियागुड़ा गाँव में 5-11 मार्च, 2024 तक ड्रोन छिड़काव प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।

भाकृनुप-एनबीएफजीआर द्वारा क्षमता निर्माण प्रशिक्षण के माध्यम से मत्स्य कृषकों का सशक्तिकरण

18-20 मार्च, 2024, लखनऊ

भाकृअनुप-राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो, लखनऊ ने जलकृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण इकाई, लखनऊ में अनुसूचित जाति के कृषकों के लिए सतत मीठे जल मत्स्य पालन पर एक आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन्नत जलकृषि तकनीकों के माध्यम से सीमांत किसानों की आजीविका में सुधार लाना था।

पोषण सुरक्षा हेतु पोषक मछली पर प्रशिक्षण

20-22 मार्च, 2024, बैरकपुर

भाकृअनुप-केन्द्रीय अन्तर्स्थलीय मत्स्य अनुसंधान संस्थान, बैरकपुर ने राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान (मैनेज), हैदराबाद के साथ मिलकर 20-22 मार्च, 2024 तक तीन दिवसीय ऑनलाइन सहयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण आबादी की पोषण सुरक्षा के लिए अंतर्देशीय खुले जल में 'न्यूट्री-स्मार्ट' मछलियों पर प्रतिभागियों को विशेषज्ञता और ज्ञान प्रदान करना था।

'मीठे जल मोती संवर्धन तकनीक' पर कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

13-15 मार्च, 2024, असम

असम सरकार के मत्स्य पालन विभाग के सहयोग से असम के मत्स्य पालकों के लिए आज नागांव, असम में मीठे जल मोती संवर्धन तकनीक पर तीन दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान असम के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

पूर्वोत्तर भारत में मांस प्रसंस्करण तथा उद्यमिता विकास के अवसरों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

12 मार्च, 2024, असम

भाकृअनुप-राष्ट्रीय मांस अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद ने आज भाकृअनुप-केवीके, कार्बी आंगलोंग दीफू नाला, असम के सहयोग से पशुपालकों के लिए 'पूर्वोत्तर भारत में मांस प्रसंस्करण तथा उद्यमिता विकास के अवसर' विषय पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। भाकृअनुप-एमएनआरआई, हैदराबाद पूर्वोत्तर भारत में पशुधन उद्यमों तथा मांस प्रसंस्करण उद्यमिता को विकसित करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

सतत जलीय कृषि के लिए सर्वोत्तम प्रबंधन पद्धतियों पर कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

14 मार्च, 2024, त्रिपुरा

भाकृअनुप-शीतजल मत्स्य अनुसंधान निदेशालय, भीमताल ने आज मत्स्य महाविद्यालय, लेम्बुचेरा, सीएयू (इम्फाल), त्रिपुरा के सहयोग से 'स्थायी जलीय कृषि के लिए सर्वोत्तम प्रबंधन पद्धतियों' पर तीन दिवसीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह कौशल प्रशिक्षण 14 से 16 मार्च, 2024 तक आयोजित किया जाएगा।

नींबू वर्गीय फलों के किसानों के लिए उत्तम कृषि पद्धतियों को अपनाने पर क्षमता विकास कार्यक्रम का आयोजन

12-13 मार्च, 2024, मध्य प्रदेश

भाकृअनुप-केन्द्रीय नींबू वर्गीय फल अनुसंधान संस्थान, नागपुर ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के नींबू वर्गीय फलों के उत्पादकों के लिए 12-13 मार्च, 2024 तक दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एपीडा द्वारा प्रायोजित परियोजना 'नींबू वर्गीय फलों के किसानों के लिए उत्तम कृषि पद्धतियों को अपनाने पर क्षमता विकास कार्यक्रम' के अंतर्गत आयोजित किया गया था।

मृदा स्वास्थ्य पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

19 मार्च, 2024, अरुणाचल प्रदेश

भाकृअनुप-पूर्वोत्तर पर्वतीय क्षेत्र अनुसंधान केन्द्र, अरुणाचल प्रदेश केन्द्र, बसर के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, नामसाई ने आज नामसाई जिले के कृष्णपुर गांव में जलवायु अनुकूल कृषि में राष्ट्रीय नवाचार -प्रौद्योगिकी प्रदर्शन घटक कार्यक्रम के अंतर्गत एक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।

बीएचयू, वाराणसी के छात्रों के लिए पर्वतीय कृषि पर लघु पाठ्यक्रम का आयोजन

11-15 मार्च, 2024, अल्मोड़ा

भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा द्वारा 11-15 मार्च, 2024 तक प्रायोगिक फार्म, हवालबाग में 'पहाड़ी कृषि पर लघु पाठ्यक्रम' नामक एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

×