Reports on Capacity Building

Reports on Capacity Building

प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन प्रौद्योगिकियों पर कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन

26 फरवरी - 1 मार्च, 2024, हैदराबाद

एससी उपयोजना के अंतर्गत भाकृअनुप-केन्द्रीय शुष्क भूमि कृषि अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद में 26 फरवरी से 1 मार्च, 2024 तक 'आय एवं आजीविका सुरक्षा बढ़ाने हेतु प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन प्रौद्योगिकियां' विषय पर किसानों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भूमि संसाधन सूची कार्ड के उपयोग हेतु क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन

1 मार्च, 2024, संबलपुर

भाकृअनुप-राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण एवं भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो, क्षेत्रीय केन्द्र, कोलकाता, ने आज विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित, ओडिशा के संबलपुर जिले के जुजोमुरा ब्लॉक के जमोलाई सूक्ष्म-जलग्रहण क्षेत्र में सतत आजीविका हेतु फसल नियोजन को अनुकूलित करने हेतु 'अपने एलआरआई कार्ड जानें' विषय पर एक क्षमता-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।

टिकाऊ बैकयार्ड पोल्ट्री उत्पादन पर प्रशिक्षण-सह-प्रदर्शन का आयोजन

1 मार्च, 2024, गोवा

भाकृअनुप-केन्द्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान, गोवा ने नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित एक परियोजना के अंतर्गत गोवा के बर्देज़ तालुका के कारोना गाँव स्थित लिल्विन इको एग्री फार्म में टिकाऊ बैकयार्ड पोल्ट्री उत्पादन पर एक प्रशिक्षण-सह-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया।

जनजातीय किसानों का लचीली कृषि तथा आकस्मिक योजना पर कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन

19-23 फरवरी, 2024, हैदराबाद

भाकृअनुप-केन्द्रीय शुष्क भूमि कृषि अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद ने 19-23 फरवरी, 2024 तक जनजातीय कृषि योजना (टीएसपी) के अंतर्गत किसानों के लिए 'लचीली कृषि एवं आकस्मिक योजना' पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।

एक्वेरियम निर्माण, सजावटी मछली पालन और एक्वेरियम रखरखाव में कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन

21-23 फरवरी, 2024, बाराबंकी

भाकृअनुप-राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो, लखनऊ ने एससीएसपी परियोजना की मिशन नवशक्ति पहल के अंतर्गत एक्वेरियम निर्माण, एक्वेरियम संयोजन तथा रखरखाव में कौशल विकास हेतु तीन दिवसीय सजावटी मछली एक्वेरियम पाठशाला का आयोजन किया। 21 से 23 फरवरी, 2024 तक आयोजित यह तीन दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिला प्रतिभागियों को शामिल करने के लिए आयोजित किया गया था।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024 के उपलक्ष्य में एससीएसपी परियोजना के अंतर्गत कार्यशाला-सह-क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन

28 फरवरी, 2024, कोलकाता

भाकृअनुप-राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण एवं भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो, क्षेत्रीय केन्द्र, कोलकाता ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024 के उपलक्ष्य में पश्चिम बंगाल समग्र क्षेत्र विकास निगम (केवीके), सोनामुखी, बांकुरा के सहयोग से एससीएसपी परियोजना के अंतर्गत 'एकीकृत कृषि प्रणाली: जल संकटग्रस्त क्षेत्रों में लाभदायक खेती का एक स्थायी तरीका' विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला-सह-क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया।

मुर्गी पालन के वैज्ञानिक प्रबंधन पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम

21-22 फरवरी, 2024, त्रिशूर, केरल

भाकृअनुप-केन्द्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान, गोवा ने भारत सरकार की अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत, भाकृअनुप-कृषि विज्ञान केन्द्र, त्रिशूर, केरल के सहयोग से 21-22 फरवरी, 2024 को 'मुर्गी पालन के वैज्ञानिक प्रबंधन' पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया।

सीतापुर, उत्तर प्रदेश में कृषि महिलाओं के लिए आईएफएस एवं प्रसंस्करण प्रशिक्षण का आयोजन

25 फरवरी, 2024, सीतापुर

भाकृअनुप-राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन अकादमी, हैदराबाद ने कृषि विज्ञान केन्द्र II, सीतापुर, लखनऊ के सहयोग से अनुसूचित जाति उपयोजना, 2023-24 के अंतर्गत 19 से 24 फरवरी, 2024 तक ग्रामीण महिलाओं के लिए 'फलों और सब्जियों के प्रसंस्करण के माध्यम से किसानों एवं कृषि महिलाओं में उद्यमिता विकास' तथा 'सतत कृषि के लिए एकीकृत कृषि प्रणाली को बढ़ावा' विषय पर दो कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।

'परियोजना प्रबंधन एवं अनुसंधान पद्धति' पर परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

25 फरवरी, 2024, हैदराबाद

भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद के नवनियुक्त वैज्ञानिकों के लिए 'परियोजना प्रबंधन एवं अनुसंधान पद्धति' पर 2-सप्ताह का परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम 12 से 25 फ़रवरी, 2024 तक, भाकृअनुप-राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन अकादमी, हैदराबाद में आयोजित किया गया।

महाराष्ट्र और गोवा के किसानों के लिए शूकर पालन हेतु प्रशिक्षण-सह-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन

21-22 फरवरी, 2024, गोवा

भाकृअनुप-केन्द्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान, गोवा ने 21-22 फरवरी, 2024 तक शूकर पालन पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (एआईसीआरपी) की जनजातीय उपयोजना के अंतर्गत 'वैज्ञानिक शूकर पालन' पर दो दिवसीय प्रशिक्षण-सह-प्रदर्शन का आयोजन किया।

×