Reports on Capacity Building

Reports on Capacity Building

अनुसूचित जाति योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण-सह-वितरण एवं कृषक संवाद बैठक

7 मार्च, 2024, ओडिशा

भाकृअनुप-केन्द्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान, गोवा ने आज केवीके, भाकृअनुप-सीआईएफए, खोरधा, ओडिशा के सहयोग से अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-वितरण एवं कृषक संवाद बैठक का आयोजन किया।

डॉ. एस.एस. गिरि, निदेशक (प्रभारी), भाकृअनुप-सीआईएफए, ने कार्यक्रम के दौरान वितरित कृषि उपकरणों के उपयोग के माध्यम से आजीविका सुरक्षा और आय सृजन हेतु कृषक महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में भाकृअनुप-सीसीएआरआई, गोवा के प्रयासों की सराहना की।

R का उपयोग करके डेटा विजुअलाइजेशन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

8 मार्च, 2024, हैदराबाद

भाकृअनुप-राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन अकादमी (नार्म), हैदराबाद ने 4 से 8 मार्च, 2024 तक 'R का उपयोग करके डेटा विज़ुअलाइज़ेशन' पर एक व्यक्तिगत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।

अनाज तथा मसालों का प्राथमिक प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन पर कार्यक्रम का आयोजन

6 मार्च से 8 मार्च, 2024, लुधियाना

भाकृअनुप-केन्द्रीय कटाई-पश्चात अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, लुधियाना ने भारत सरकार की अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत 6 से 8 मार्च, 2024 तक 'अनाज तथा मसालों का प्राथमिक प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन' पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गरीब परिवारों को सशक्त बनाना और प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन गतिविधियों में भागीदारी को प्रोत्साहित करना था।

भाकृअनुप-केवीके, गोवा में प्राकृतिक खेती पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

4-5 मार्च, 2024, गोवा

भाकृअनुप-केन्द्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान, गोवा ने प्राकृतिक खेती के विस्तार के एक भाग के रूप में, भाकृअनुप-केवीके, उत्तरी गोवा में 4 से 5 मार्च, 2024 तक 'प्राकृतिक खेती' पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।

औषधीय एवं सुगंधित फसलों की कृषि तकनीकों पर कृषि आदान वितरण एवं जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

5 मार्च, 2024, आणंद

भाकृअनुप-औषधीय एवं सुगंधित पादप अनुसंधान निदेशालय, आणंद ने आज भाकृअनुप-कृषि विज्ञान केन्द्र, सूरत के सहयोग से अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत बारडोली, सूरत में औषधीय एवं सुगंधित फसलों की कृषि तकनीकों पर एक कृषि आदान वितरण एवं जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।

मुर्गीपालन के वैज्ञानिक प्रबंधन पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन

1 मार्च, 2024, पुडुचेरी

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-केन्द्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान, गोवा ने आज भारत सरकार की अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत राजीव गांधी पशु चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, पुडुचेरी सरकार के सहयोग से 'मुर्गी पालन के वैज्ञानिक प्रबंधन' पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया।

मूंगफली आधारित डेयरी एनालॉग्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

6 मार्च, 2024, लुधियाना

भाकृअनुप-केन्द्रीय कटाई-पश्चात अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, लुधियाना ने पंजाब के बरनाला, मोगा तथा लुधियाना जिलों की 250 महिला किसानों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करके अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। यह प्रशिक्षण अनुसूचित जाति उप-योजना के अंतर्गत मूंगफली आधारित डेयरी एनालॉग्स पर केन्द्रित था।

दिल्ली के गाजीपुर मछली बाजार में प्रशिक्षण-सह-स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

4 मार्च, 2024, दिल्ली

भाकृअनुप-केन्द्रीय मत्स्य शिक्षा संस्थान, मुंबई ने आज गाजीपुर मछली, मुर्गी पालन एवं अंडा समिति, दिल्ली के सहयोग से गाजीपुर मछली बाजार में दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया।

भाकृअनुप द्वारा वित्त पोषित यह पहल 'स्वच्छता कार्य योजना तथा शहरी मछली बाजारों में मछली अपशिष्ट का व्यावसायिक उपयोग' नामक परियोजना का एक हिस्सा था।

बीज क्षेत्र को मज़बूत बनाने के लिए युवाओं को सशक्त बनाने पर व्यावसायिक प्रशिक्षण

4 मार्च, 2024, करनाल

भाकृअनुप-भारतीय गेहूँ एवं जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल ने 13 फरवरी से 4 मार्च, 2024 तक 21 दिवसीय 'बीज क्षेत्र को मज़बूत बनाने के लिए युवाओं को सशक्त बनाने पर व्यावसायिक प्रशिक्षण' का आयोजन किया।

वाणिज्यिक बैकयार्ड पोल्ट्री के लिए उद्यम मॉडल पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया आयोजन

4-8 मार्च, 2024, हैदराबाद

राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान, हैदराबाद में आज भाकृअनुप-कुक्कुट अनुसंधान निदेशालय, हैदराबाद के सहयोग से 'व्यावसायिक बैकयार्ड पोल्ट्री के लिए उद्यम मॉडल विद मोरिंगा खेती' विषय पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

×